Breaking Newshimachal newsHimachal News Dailyhimachal pradeshlatest newsदेश दुनियांहिमाचल प्रदेश

भारतीय वन सेवा के प्रोबेशनरों और भारतीय रक्षा संपदा सेवा के अधिकारियों/प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात 

हिमाचल न्यूज़ डेली (Himachal News Daily)

नई दिल्ली, 24 जुलाई, 2023 । भारतीय वन सेवा के प्रोबेशनरों (2022 बैच) और भारतीय रक्षा संपदा सेवा (2018 और 2022 बैच) के अधिकारियों/ प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज (24 जुलाई, 2023) राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  से मुलाकात की।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि प्रशासनिक सेवा के रूप में उनकी यात्रा ऐसे समय में शुरू हुई है जब भारत ने वैश्विक स्तर पर नेतृत्व हासिल किया है। भारत ने अपनी सांस्कृतिक समृद्धि के साथ-साथ अपनी तकनीकी प्रगति के लिए  विश्व का ध्यान आकर्षित किया है। भारत ने दुनिया को दिखाया है कि प्रोद्यौगिकी और परंपराएं साथ-साथ चल सकती हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि यह भारतीय रक्षा संपदा सेवा के अधिकारियों का कर्तव्य है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं और सुविधाएं पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ हों।उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी सुशासन को सक्षम बनाती है और उन्हें डोमेन विशेषज्ञता के साथ-साथ अपने तकनीकी कौशल में सुधार करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि छावनियों में प्रभावी प्रशासन और रक्षा भूमि के प्रबंधन के लिए प्रौद्योगिकी का अधिकतम संभव उपयोग किया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!