Breaking Newshimachal newsHimachal News Dailyhimachal pradeshlatest newsState Newsदेश दुनियांहिमाचल प्रदेश

पहली बार पूरे प्रदेश में राज्य सरकार करेगी धान की खरीद

हिमाचल न्यूज़ डेली (Himachal News Daily)

शिमला, 02 अगस्त, 2023 । प्रधान सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले आर.डी. नज़ीम ने आज यहां बताया कि इस बार पूरे राज्य में धान की खरीद हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से ही की जाएगी। इससे किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ सुनिश्चित होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में धान की खरीद 03 अक्तूबर से 26 दिसम्बर, 2023 तक की जाएगी। धान की खरीद प्रदेश में 09 मण्डियों, अनाज मण्डी फतेहपुर, रियाली व मिलवां, ज़िला कांगड़ा, धौला कुआं, पावंटा साहिब, ज़िला सिरमौर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपुर, बद्दी, जिला सोलन तथा मार्केट यार्ड टकराला, रामपुर, ज़िला ऊना के माध्यम से की जाएगी।

उन्होंने कहा कि किसानों को https://hpappp.nic.in पोर्टल पर अपनी फसल का ब्यौरा भरने के उपरांत फसल बिक्री के लिए पंजीकरण करना होगा। इसके लिए पोर्टल 20 सितम्बर, 2023 से खोल दिया जाएगा। किसानों को सही उपज की विक्रय राशि 48 घण्टे के भीतर ऑनलाईन माध्यम से बैंक खाते में प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि गत वर्ष धान की खरीद भारतीय खाद्य निगम और हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी। इस वर्ष मुख्यमंत्री के

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!