Breaking Newshimachal newsHimachal News Dailyhimachal pradeshlatest newsState Newsशिमलाहिमाचल प्रदेश

अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं मुख्य परियोजना निदेशक (जाइका वानिकी परियोजना), ने

विधानसभा अध्यक्ष को जाइका वानिकि परियोजना का स्मृति चिन्ह किया भेंट

हिमाचल न्यूज़ डेली (Himachal News Daily)

शिमला, 16 सितंबर, 2023 । अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं मुख्य परियोजना निदेशक (जाइका वानिकी परियोजना), नागेश कुमार गुलेरिया ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा में  अध्यक्ष कुलदीप पठानिया से शिष्टाचार भेंट की। गुलेरिया ने  विधानसभा अध्यक्ष को जाइका वानिकि परियोजना का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर  उन्होंने  विधानसभा अध्यक्ष को हिमाचल प्रदेश वन पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन एवं आजीविका सुधार परियोजना के  अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य परियोजना क्षेत्रों में सतत वन प्रबंधन द्वारा वन पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करना है।

इसके अतिरिक्त परियोजना का लक्ष्य जैव विवधता का संरक्षण, ग्रामीण लोगों की आजीविका में सुधार और संस्थान क्षमता को बढ़ावा देना है जिससे प्रदेश के पर्यावरण का संरक्षण व सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सके। उन्होंने बताया कि यह परियोजना हिमाचल प्रदेश के 7 जिलों कुल्लू, मण्डी, लाहौल-स्पीति, बिलासपुर, किन्नौर, शिमला और कांगड़ा के चयनित स्थानों में कार्यान्वित की जा रही है। इस परियोजना के तहत कुल 460 सूक्ष्म योजनाएं और 920 स्वयं सहायता समूहों को  शामिल किया जा रहा है।

परियोजना के अंतर्गत लोगों की आर्थिकी में सुधार के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लगभग 24 आय सृजन गतिविधियां चलाई जा रही हैं जिनमें मुख्यतः मशरुम उत्पादन, हथकरघा, चीड़ की पतियों से बने सजावटी उत्पाद, सीरा सेपू बड़ी, टौर की पत्तलें हैं, जिसमें स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों की आजीविका में सुधार लाने का  प्रयास किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने भी जाइका वानिकी परियोजना द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की व परियोजना के कार्यन्वयन के लिए शुभकामनाएं  दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!