Breaking Newshimachal newsHimachal News Dailyhimachal pradeshlatest newsState Newsराजनीतीशिमलाहिमाचल प्रदेश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रदांजलि दी

शिमला, 30 जनवरी, 2024 । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस परआज  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में  पार्टी नेताओं द्वारा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गये। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रदांजलि दी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आज़ादी के लिए अहिंसा एवम शांतिप्रिय तरीकों के माध्यम से पूरे भारत मे कोने कोने तक स्वतन्त्रता आंदोलन चलाए और अहिंसा के पथ पर चलते हुए देश की जनता को एकजुट कर भारत को विदेशी ताकतों के चंगुल से आज़ाद करवाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व गाँधी जी के बताए अहिंसा के मार्ग  का अनुसरण कर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गाँधी जी का पूरा जीवन देश की एकता व अखंडता के लिए समर्पित रहा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी का मानना था कि ब्रिटिश अत्याचारों के खिलाफ हिंसात्मक जवाब देना गलत होगा। इसलिए बापू ने ब्रिटिश राज के खिलाफ अहिंसात्मक प्रदर्शन पूरे देश में शुरू किए और देश को ब्रिटिश राज से स्वतंत्र कराने में सफल हुए। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 1948 में राष्ट्रविरोधी ताकतों ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि अहिंसा और शान्ति के मार्ग पर चल कर हमें आगे बढ़ना चाहिए यही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, आदर्श सूद, आनंद कौशल, महासचिव यशवंत सिंह छाजटा, देवेंद्र बुशेहरी, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंदर चौहान, उप महापौर उमा कौशल, ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा, नगर निगम शिमला के पार्षदगण, पार्टी  नेताओं, पदादिकारियो, अग्रणी सगंठनों व विभागों के पदधिकारोयों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!