Breaking Newshimachal newsHimachal News Dailyhimachal pradeshlatest newsState Newsराजनीतीशिमलाहिमाचल प्रदेश

प्रदेश के जनमत का अपमान कर कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही भाजपा- रजनीश किमटा

हिमाचल न्यूज़ डेली (Himachal News Daily)

शिमला, 13 मार्च, 2024 । प्रदेश कांग्रेस 16 मार्च को अपने सभी ब्लॉकों में केंद्र की भाजपा नेतृत्व एनडीए सरकार के खिलाफ  रोष स्वरूप सांय 5.30 बजे मशाल जुलूस निकालेगी। इसमें पार्टी के सभी नेता, क्षेत्र  के विधायक, पदाधिकारी, अग्रणी संगठनों व विभागों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने इस संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के दिशानिर्देश पर पार्टी के सभी जिला  व ब्लॉक अध्यक्षों से अपने अपने सभी ब्लॉकों में मशाल जुलूस निकालने को कहा है।
किमटा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह प्रदेश के जनमत का अपमान कर कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है जो किसी भी कीमत पर सहन नही होगा। उन्होंने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस भाजपा के किसी भी षड्यंत्र को कभी सफल नही होने देगी। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पूरी तरह मजबूत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!