Breaking Newshimachal newsHimachal News Dailyhimachal pradeshlatest newsState Newsदेश दुनियांशिमलाहिमाचल प्रदेश
सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

हिमाचल न्यूज़ डेली (Himachal News Daily)
शिमला, 19 अगस्त, 2024 । राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को प्रदेश भर में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रातः राजीव चौक, छोटा शिमला स्थित पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री प्रातः 11 बजे हिमाचल प्रदेश सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ भी दिलाएंगे।