माँ भारती के वीर सपूत को नमन: सूबेदार कुलदीप चंद की शहादत पर मुख्यमंत्री का श्रद्धांजलि संदेश
शहादत को शत्-शत् नमन: वीर सूबेदार कुलदीप चंद

शहीद सूबेदार कुलदीप चंद को मुख्यमंत्री का नमन: मातृभूमि के वीर सपूत को अंतिम सलामी
| शिमला | 12 अप्रैल, 2025 | मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ एक अभियान के दौरान शहीद हुए सूबेदार कुलदीप चंद की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शहीद कुलदीप चंद हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की तहसील नादौन के गांव कोहलवीं के निवासी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबेदार कुलदीप चंद ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा, *”प्रदेश को अपने इस वीर सपूत पर गर्व है। उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को सदैव स्मरण रखा जाएगा। देश उनका सदैव ऋणी रहेगा।”
श्री सुक्खू ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस दुखद घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। सूबेदार कुलदीप चंद अमर रहें! भारत माता की जय!