Bollywoodलेटस्ट न्यूजहिमाचल न्यूज

अर्की के धर्मिंदर ठाकुर ने छोटे पर्दे पर बनाई पहचान, Zee TV के लोकप्रिय शो में निभा रहे अहम भूमिका

पेंटिंग शिक्षक से अभिनेता बनने तक का प्रेरणादायक सफर, बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के हासिल की अभिनय जगत में सफलता

शिमला/सोलन-10/May/2026


हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के अर्की क्षेत्र के पीपलूघाट के निकट स्थित बनाण गांव से संबंध रखने वाले धर्मिंदर ठाकुर आज अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। पिछले लगभग छह वर्षों से वह एक्टिंग की फील्ड में सक्रिय हैं और अपने मेहनत व समर्पण के दम पर टीवी इंडस्ट्री में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।


अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले धर्मिंदर ठाकुर करीब 10 वर्षों तक पेंटिंग शिक्षक के रूप में कार्यरत रहे। उन्होंने प्रताप वर्ल्ड पठानकोट, डीएवी लक्कड़ बाजार शिमला और हिल टॉप स्कूल डलहौजी जैसे शिक्षण संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं। शिक्षा और कला के क्षेत्र में लंबे समय तक कार्य करने के बाद वर्ष 2018 में उन्होंने मुंबई का रुख किया और वहीं से उनके अभिनय करियर की शुरुआत हुई।


धर्मिंदर ठाकुर ने अभिनय की कोई प्रोफेशनल ट्रेनिंग नहीं ली, लेकिन अपनी लगन, मेहनत और निरंतर सीखने की इच्छा के बल पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। वर्तमान में वह Zee TV के लोकप्रिय धारावाहिक “गंगा मइया की बेटियां” में अमरनाथ जीकी भूमिका निभा रहे हैं। यह शो पिछले एक वर्ष से दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बना हुआ है।



इसके अलावा धर्मिंदर ठाकुर अब तक लगभग 50 टीवी धारावाहिकों और कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी आने वाली फिल्म “रेडियो घैंट” जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।


अभिनय के साथ-साथ धर्मिंदर ठाकुर शिक्षा को भी जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण मानते हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पेंटिंग विषय में एमए की पढ़ाई पूरी की है। साहित्य, किताबें पढ़ना और आत्मचिंतन उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।


अपनी सफलता का श्रेय धर्मिंदर ठाकुर अपने माता-पिता, दोस्तों और पत्नी को देते हैं। उनका कहना है कि परिवार और करीबी लोगों के सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद ने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button