Breaking Newshimachal newsHimachal News Dailyhimachal pradeshlatest newsState Newsक्राइम हादसादेश दुनियांशिमलाहिमाचल प्रदेश

PM मोदी ने जाना सीएम सुक्खू से बात कर हिमाचल का हाल, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी मुख्यमंत्री सुक्खू से की बात

हिमाचल न्यूज़ डेली (Himachal News Daily)

शिमला, 10 जुलाई, 2023 । हिमाचल प्रदेश में बड़े पैमाने पर हो रहे जान माल के नुकसान को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम सुक्खू से बातचीत कर हिमाचल का हाल जाना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भी प्रदेश की हर संभव सहायता करने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में खराब मौसम और बाढ़ के कारण हुए नुकसान को लेकर बातचीत की। उन्होंने प्रधानमंत्री को भारी बारिश के कारण हुए जान-माल के बड़े नुकसान से अवगत कराया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सक्रिय रूप से बचाव कार्यों और प्रभावित क्षेत्रों में सहायता प्रदान करने में लगे हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से प्रदेश में हुए नुकसान से उबरने के लिए तत्काल विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस स्थिति को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इस संकट से उबरेंगे और हिमाचल को पहले से भी अधिक मजबूत राज्य बनाएंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी मुख्यमंत्री सुक्खू से फोन पर बात की। शाह ने भी आपदा की इस घड़ी में प्रदेश की हर संभव मदद का भरोसा दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!