Breaking NewsCabinethimachal newsHimachal News Dailyhimachal pradeshlatest newsState Newsदेश दुनियांधर्म संस्कृतिराजनीतीशिमलाहिमाचल प्रदेश

स्थिर लगन में पीएम पद की शपथ लेंगे मोदी- पंडित शशिपाल डोगरा

नीतीश से रहना होगा सावधान, कोई खेला कर सकते हैं

हिमाचल न्यूज़ डेली (Himachal News Daily) 

शिमला, 09 जून 2024 । जानेमाने अंक शास्त्री एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के देश में तीसरी बार सरकार बनाने पर भविष्यवाणी की है। उनके अनुसार दो साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता छोड़ सन्यास ले सकते हैं और अपनी जगह किसी अन्य को सत्ता सौंप सकते हैं। पंडित डोगरा ने अंक ज्योतिष और वैदिक ज्योतिष के आधार पर यह भविष्यवाणी की हैं। आइए जानते हैं इसके अलावा उन्होंने अपने लेख में क्या-क्या उल्लेख किया है। पंडित डोगरा ने बताया कि भारतवर्ष में वर्ष 2024 के जून महीने में 18वीं लोकसभा के चुनाव संपन्न हुए। अंक 1+8=9  जोकि मंगल का अंक है।

वहीं 2024 का 2+0+2+4=8 अंक जो शनि का अंक है। इस प्रकार 9 अंक (मंगल) व 8 अंक (शनि) आपस में शत्रु है। इन अंकों ने सत्ता में बैठे नेताओं को संघर्ष दिया। दंडाधिकारी शनि जो न्याय का कारक है। शनि अहंकार को तोड़ता है। इस चुनाव ने बड़े बड़े नेताओं को शनि ने एक सबक सिखाया। शनि का प्रभाव पुरे चुनाव पर रहा। जहां एनडीए को 293 सीटें मिलीं, 2+9+3=14=1+4=5 अंक जो बुध का अंक है। बुध युवा व एक नई सोच का कारक है। भारत का भी 5 अंक ही बनता है। जिसके कारण भारत वर्ष के हित में कोई नई सोच होगी।

एनडीए ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी का नाम तय किया। पंडित डोगरा के अनुसार नरेंद्र दामोदर दास मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 का है। मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। 3 का अंक गुरु का अंक है। गुरु बुद्धि व विवेक का कारक है। बहुत ही योजना बंद तरीके से मोदी को आगे बढ़ना होगा। मोदी का 8 अंक बनता है, जो शनि का अंक है। एनडीए का 1 अंक बनता है। 1 अंक सूर्य का है जो सत्ता का कारक है। एनडीए को जहां संघर्ष के बाद सत्ता तो प्राप्त हुए है। एनडीए गठबंधन के समर्थक नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च, 1951 का है। जिनका मूलांक 1 है जो सूर्य का ही अंक है। वहीं टीडीपी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू का जन्म 20 अप्रैल, 1950  है। 2+0=2 अंक जो चंद्र का अंक है। चंद्र मन का कारक है। 9 जून, 2024 को एनडीए तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। 9 अंक जो मंगल का अंक है। मंगल जोश का कारक है। मंगल उत्साह व ऊर्जा का कारक भी है। मजबूती से फैसला लेता है।

9 अंक के कारण आने वाली चुनौती का सामना करेंगे। एनडीए के 1 अंक का मित्र अंक है। लाभ देगा। मोदी लंबी पारी खेल सकते है। जहां नीतीश कोई खेल खेलना का प्रयास कर सकते हैं, परंतु नायडू का 2 अंक है, जिसका लाभ एनडीए को मिलता रहेगा। जिसके कारण एनडीए आगे बढ़ता रहेगा और भी कुनबा बढ़ सकता है। वैदिक ज्योतिष के हिसाब से 9 जून, 2024 रविवार की शाम 19:15 पर मोदी शपथ लेंगे। उसी वक्त वृश्चिक लग्न होगा जो एक स्थिर लग्न है। स्थिर लग्न में शपथ होने के कारण सरकार में स्थिरता बनी रहेगी। लग्नेश मंगल का छठे भाव में बैठना शत्रु का नाश करेगा। पूरे 5 साल अच्छे से निकाल लेंगे और लंबी पारी खेलेंगे। एनडीए आने वाले विधानसभा चुनाव में भी विजय को प्राप्त करेगी। 9+8=17=1+7=8 अंक जो शनि का ही है शनि न्याय का कारक है। जहां 2026 में जिसका 2+0+2+6=10=1+0=1 अंक बनता है। जो सूर्य का अंक है। सूर्य के कारण द्विजन्मा योग बनता है।

अचानक किसी संकट में डाल सकता है। किसी बड़े नेता को खोने का भय बना रहेगा। मोदी का 8 अंक बनता है। वर्ष 2026 जिसका 2+0+2+6=10=1+0=1 अंक सूर्य का अंक बनता है। अपने पद से अचानक ही सन्यास भी ले सकते हैं। किसी दूसरे को उस पद पर बैठा सकते है। 2026 में मोदी को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के कारण सनातन में बहुत काम होंगे। 3 अंक गुरु का है जो कुछ नया करेगा। सनातन के कारण पूरे विश्व में देश का वर्चस्व बढ़ेगा। शत्रु पक्ष नुकसान करने का प्रयास करेगा व छवि का खराब करने का प्रयास करेंगे। पर कामयाबी नहीं मिल पाएगी। बाकी सर्वज्ञ तो ईश्वर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!