राजनीतिलेटस्ट न्यूजहिमाचल न्यूज

जयराम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की आत्मीय भेंट

नई दिल्ली में हुई मुलाकात, विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

Advertisement

11 सितंबर 2026

(Viren Thakur)

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से आत्मीय भेंट की।

संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों पर हुई चर्चा

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पार्टी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों सहित प्रदेश के राजनीतिक एवं समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

जयराम ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है।

 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button