BollywoodHealthहिमाचल न्यूज

MR. HIMALAYA 2026: विजेताओं ने बिखेरा जलवा, Mr. Amit Bhatia ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Mr. Amit Bhatia ने विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

मनाली (हिमाचल प्रदेश):

मनाली में आयोजित MR. HIMALAYA 2026 बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला बॉडीबिल्डर्स ने अपनी बेहतरीन फिटनेस, शारीरिक क्षमता, मेहनत और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Mr. Amit Bhatia ने विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल, फिटनेस और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना बेहद जरूरी है। हिमाचल प्रदेश में इस तरह के आयोजन लगातार होते रहने चाहिए, ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच मिल सके।

Mr. Amit Bhatia ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को उनका पूरा सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं, खिलाड़ियों और उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज के सभी वर्गों और स्पॉन्सर्स को मिलकर प्रयास करने चाहिए।

इस आयोजन के सफल संचालन में आयोजक Mr. Amrish Tomar (Muscular Planet) एवं उनकी पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में श्री इंदर ठाकुर, मैनेजिंग डायरेक्टर, रिवर पाइन रिजॉर्ट, मनाली सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति भी रही।

Advertisement

प्रतियोगिता के प्रमुख विजेता

* ओवरऑल बॉडीबिल्डिंग: Sharik

* महिला बॉडीबिल्डिंग: अंजलि (गोल्ड मेडल विजेता)

* महिला फिजिक बॉडीबिल्डिंग: चारू (मनाली)

* क्लासिक बॉडीबिल्डिंग: अनीश (सुंदरनगर)

* मेन फिजिक ओवरऑल: गौरव


जमेंट पैनल में शामिल रहे प्रतिष्ठित चेहरे

प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए बॉडीबिल्डिंग एवं फिटनेस जगत की जानी-मानी हस्तियां जजमेंट पैनल में शामिल रहीं। इनमें Mr. Harry Thakur (9 बार मिस्टर हिमाचल), Shandy (Fitness Influencer), Mr. Ravi (Mr. Kolkata 2000) और Ronny Mehta (Mr. Himachal एवं अभिनेता) शामिल रहे।


गेस्ट ऑफ ऑनर एवं विशेष अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर एवं विशेष अतिथियों के रूप में जगदीश ठाकुर, सनी राजपूत, डॉ. अनुज टोमर, इन्फ्लुएंसर राजा, अमित कश्यप, मनोज शेखरी, लकी (स्केच आर्टिस्ट), आर्यन, कार्तिक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।


आयोजकों ने सभी विजेताओं, प्रतिभागियों, उनके परिवारों, जजमेंट पैनल, अतिथियों, स्पॉन्सर्स और सहयोगियों का दिल से आभार व्यक्त किया।

MR. HIMALAYA 2026 का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर फिटनेस, खेल, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

संदेश: नशे से दूरी, फिटनेस से दोस्ती। एक स्वस्थ युवा, एक सशक्त हिमाचल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button