Social workहिमाचल न्यूज

संवेदना परिवार की मासिक बैठक हनुमान मंदिर घुमारवीं में सम्पन्न!

संस्था के कार्यों की समीक्षा के साथ सामाजिक सेवा, नशे के विरुद्ध अभियान और आगामी योजनाओं पर हुआ विचार-विमर्श

Advertisement

घुमारवीं, 12 सितंबर 2026।


संवेदना परिवार की मासिक बैठक शनिवार को हनुमान मंदिर घुमारवीं में सम्पन्न हुई। बैठक में संवेदना संस्था के अध्यक्ष श्री विनोद सागर, उपाध्यक्ष श्री शिव कुमार तथा सचिव श्री सत्यन शर्मा सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में पिछले तीन वर्षों से निरंतर संचालित हो रही हनुमान आरती को और अधिक सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने पर सहमति बनी। इसके अलावा सरकारी चिकित्सालय घुमारवीं में रोगियों एवं उनके सहायकों को रात्रि उपयोग के लिए तकिया, कंबल, दरी, गद्दा और चादर आदि आवश्यक सामग्री निःशुल्क उपलब्ध करवाने की सेवा को जारी रखने पर भी चर्चा हुई।


संस्था की ओर से अति आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करवाने, गरीब एवं असहाय परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने तथा अजंनी गौ धाम को शीघ्र प्रारंभ करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी विचार किया गया।


बैठक में घुमारवीं में फेरी लगाने वालों, बाजार में घूमने वाले बहुरूपियों तथा अवैध रूप से रसीद काटने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाने के विषय पर भी चर्चा हुई।


नशे के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए संस्था के कार्यकर्ताओं ने नशे का सेवन करने और बेचने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के पक्ष में अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस दिशा में पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने की बात कही गई।


इसके अतिरिक्त बैठक में संस्था की आगामी नवीन योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। संवेदना संस्था की सदस्यता बढ़ाने तथा अधिक लोगों को सामाजिक सेवा कार्यों से जोड़ने के विषय पर भी चर्चा हुई।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button