लेटस्ट न्यूजहिमाचल न्यूज
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से की भेंट
समीरपुर स्थित आवास पर पहुंचकर जाना कुशलक्षेम

2 सितम्बर, 2026
(Viren Thakur)
हमीरपुर: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज हमीरपुर जिले के समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके आवास पर भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने उनका कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
जनहित के विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

भेंट के दौरान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बीच आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। दोनों ने जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की।
पूर्व मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की कामना
राज्यपाल ने प्रेम कुमार धूमल के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।



