लेटस्ट न्यूज

80वां स्वतंत्रता दिवस: नई दिल्ली के हिमाचल भवन में प्रधान आवासीय आयुक्त अजय कुमार यादव ने फहराया तिरंगा

नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में गरिमा और उत्साह के साथ आयोजित हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह; अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद।

Advertisement

VIDYA SAGAR-15/08/2026

नई दिल्ली:

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज राजधानी नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में राष्ट्रीय पर्व पूर्ण हर्षाेल्लास, देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया।

समार समारोह के दौरान हिमाचल प्रदेश के प्रधान आवासीय आयुक्त अजय कुमार यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान की गूंज के साथ तिरंगे को सलामी दी गई।

इस अवसर पर प्रधान आवासीय आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में हिमाचल भवन तथा हिमाचल सदन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मातृभूमि के प्रति अपनी निष्ठा व सम्मान व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button