लेटस्ट न्यूजहिमाचल न्यूज

शिमला में डीआईसी सुधार कार्यशाला का सफल आयोजन

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और संस्थागत समन्वय को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

शिमला | 07मई 2026

व्यापार प्रोत्साहन केंद्र शोगी में बुधवार को डीआईसी (जिला उद्योग केंद्र) सुधार कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला उद्योग केंद्र शिमला, सिरमौर, सोलन और किन्नौर के अधिकारियों ने भाग लेकर विभिन्न औद्योगिक एवं स्वरोजगार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र शिमला के महाप्रबंधक **संजय कंवर** तथा जिला उद्योग केंद्र सिरमौर के महाप्रबंधक **रचित शर्मा** विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न जिलों से आए अधिकारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई और योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े अनुभव साझा किए।


कार्यशाला में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) के सहायक महाप्रबंधक **गोपी नाम्मी** की उपस्थिति ने सत्र को और अधिक उपयोगी एवं जानकारीपूर्ण बनाया। उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहन देने वाली योजनाओं के बेहतर संचालन और उद्योग क्षेत्र में नई संभावनाओं पर अपने विचार रखे।


कार्यक्रम के दौरान रैम्प योजना, सूक्ष्म एवं लघु उद्यम समूह विकास कार्यक्रम, गिफ्ट-स्पाइस योजना तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) जैसी महत्त्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने योजनाओं के बेहतर समन्वय, जिला स्तर पर प्रभावी कार्यान्वयन तथा लाभार्थियों तक समय पर सुविधाएं पहुंचाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिला उद्योग केंद्रों के बीच संस्थागत समझ को मजबूत करना, योजनाओं की निगरानी को प्रभावी बनाना तथा उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए साझा रणनीति तैयार करना रहा।


इस कार्यशाला में कुल 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सहभागिता, संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान की दृष्टि से यह कार्यक्रम काफी प्रभावशाली और उपयोगी साबित हुआ।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button