वरिष्ठ पत्रकार डॉ. बलदेव शर्मा की धर्मपत्नी सुरेंद्र शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया गहरा शोक
सीएम सुक्खू ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना की व्यक्त; ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की

VIDYA SAGAR
शिमला, 1 अगस्त 2026
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने देश के वरिष्ठ पत्रकार एवं कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. बलदेव शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सुरेंद्र शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, श्रीमती सुरेंद्र शर्मा का शनिवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा:-
“डॉ. बलदेव शर्मा की धर्मपत्नी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। दुःख की इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार और मैं व्यक्तिगत रूप से पूरे परिवार के साथ खड़े हैं।”
— ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री (हिमाचल प्रदेश)
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।




