लेटस्ट न्यूजहिमाचल न्यूज
मुख्यमंत्री ने दिवंगत चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों से भेंट की
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज भरमौर विधानसभा क्षेत्र के होली में प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव दिवंगत चंद्रमणि कुलेठी के निवास पहंुचकर शोकग्रस्त परिजनों से भेंट कर उनका ढाढस बढ़ाया।

05 नवम्बर, 2026
(Viren Thakur)
मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रमणि कुलेठी सामाजिक और लोकप्रिय युवा नेता थे जिनका अकस्मात् निधन सबके लिए पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार और पार्टी संगठन कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ा है।
उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिलाया कि चंद्रमणि कुलेठी की धर्मपत्नी को सरकारी रोज़गार प्रदान करने पर विचार किया जाएगा और उनके नाम पर किसी विशिष्ट स्थान का नामकरण भी किया जाएगा।
विधायक नीरज नैय्यर भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।



