लेटस्ट न्यूज

निदेशालय सूचना एवं जन सम्पर्क में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन

सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय में आज वरिष्ठ अभियांत्रिकी सहायक अमरजीत शर्मा के सम्मान में गरिमापूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।

Advertisement

31 अगस्त, 2026

(Viren Thakur )

सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय में आज वरिष्ठ अभियांत्रिकी सहायक अमरजीत शर्मा के सम्मान में गरिमापूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।

अमरजीत शर्मा ने 4 सितम्बर, 1989 को अभियांत्रिकी सहायक के रूप में अपनी सेवाओं की शुरूआत की। लगभग 37 वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और प्रशासनिक क्षमता से विभाग में उल्लेखनीय योगदान दिया।

सेवानिवृत्ति कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने अमरजीत शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा कि अमरजीत शर्मा की निपुण कार्यशैली, कार्यकुशलता और सकारात्मक सहयोग युवा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनकी प्रतिभा, कार्य के प्रति समर्पण भाव और अनुशासन उनके व्यक्तित्व की विशेषता है। उन्होंने कहा कि उनकी कार्य के प्रति निष्ठा और ईमानदारी विभागीय कर्मियों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है जो विभाग के लिए आने वाले वर्षों तक प्रेरणादायक रहेगा।

राजीव कुमार ने सेवानिवृत्त अधिकारी के सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अमरजीत शर्मा के स्वस्थ और आनन्दमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button