शिक्षाहिमाचल न्यूज

शेमरॉक रोज़स प्ले स्कूल कच्चीघाटी में वार्षिक उत्सव की धूम, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं कार्यक्रम में मौजूद लोगों का भी खूब मनोरंजन किया।

Advertisement

शिमला। शेमरॉक रोज़ प्ले स्कूल कच्चीघाटी में आज वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। वार्षिक उत्सव को लेकर स्कूल परिसर में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल की ओर से वर्षभर आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।


स्कूल की प्रधानाचार्या प्रीति चुट्टानी ने बताया कि वर्षभर स्कूल में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर नवाजा गया। पुरस्कार मिलने पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।


वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं कार्यक्रम में मौजूद लोगों का भी खूब मनोरंजन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था और स्कूल परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

Advertisement

प्रधानाचार्या प्रीति चुट्टानी ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों की अन्य प्रतिभाओं को निखारने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं और उनमें आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वार्षिक उत्सव का आयोजन विद्यार्थियों के लिए यादगार रहा और पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।


Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button