राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से की शिष्टाचार भेंट
मुंबई स्थित लोकभवन में हुई मुलाकात, दोनों राज्यों के सांस्कृतिक एवं विरासत संबंधी पहलुओं पर हुआ संवाद

17 सितम्बर, 2026
(Viren Thakur)
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता एवं परिजनों के साथ मुंबई स्थित लोकभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर दोनों राज्यपालों के बीच पारस्परिक हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में विचार-विमर्श हुआ। बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच साझा सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत तथा दोनों राज्यों की समृद्ध परंपराओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी सार्थक संवाद किया गया।
आपसी सहयोग और संस्थागत संबंधों पर जोर
मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के बीच सौहार्दपूर्ण संस्थागत संबंधों को और मजबूत करने तथा आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
यह शिष्टाचार भेंट हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच आपसी सम्मान, सहयोग और सांस्कृतिक जुड़ाव की भावना को दर्शाती है।



