लेटस्ट न्यूजहिमाचल न्यूज

चंबा बस हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जताया गहरा दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

बैरागढ़ के चालुंज मोड़ के पास हुआ हृदयविदारक हादसा; शिक्षा मंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

Advertisement

VIDYA SAGAR

समाचार विस्तार

शिमला, 8 अगस्त 2026:

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहाँ बैरागढ़ के समीप ‘चालुंज मोड़’ पर हुई एक भीषण बस दुर्घटना में सात लोगों की अकाल मृत्यु हो गई। इस दर्दनाक हादसे पर राज्य के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है।

आज सुबह जारी अपने शोक संदेश में शिक्षा मंत्री ने कहा कि चंबा जिले में हुआ यह हादसा अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने ईश्वर से इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की और कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हादसे में घायल हुए सभी यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों का समुचित और त्वरित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना

शिक्षा मंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा:-

“ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस अपूरणीय क्षति को सहने के लिए दुखी परिवारों को संबल एवं साहस प्रदान करें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button