हिमाचल न्यूज

जांगलिक सड़क दस दिन में खोलने के निर्देश, पुल निर्माण के लिए छह करोड़ रुपये सरकार देगी

थैंटवाड़ी गांव में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लिए दो करोड़ रुपये की घोषणा

2 अक्तूबर, 2026

(Viren Thakur)

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल ही में हुए भूस्खलन के कारण अवरुद्ध जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांगलिक सड़क को दस दिन के भीतर यातायात के लिए बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ बागवानों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और सरकार सड़क की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन जांगलिक पुल के कार्य को पूरा करने के लिए चार करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने थैंटवाड़ी गांव में भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र के लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य बनाने तथा प्रभावित लोगों को आवश्यक राहत एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं पुर्नबहाली कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button