पूर्व सैनिक ध्यान दें: नमन सेंटर में सेवाओं का लाभ लेने के लिए इन दस्तावेजों को साथ लाना अनिवार्य
जिला सैनिक कल्याण विभाग भवन पैलेस कॉलोनी में स्थापित केंद्र से मिलेगा SPARSH व अन्य सुविधाओं का लाभ

VIDYA SAGAR
विशेष संवाददाता | मंडी | 31 जुलाई, 2026
रक्षा मंत्रालय द्वारा पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को सुलभ व पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने के लिए शुरू किए गए ‘प्रोजेक्ट नमन’ के तहत मंडी जिले में स्थापित नमन सेंटर पूरी तरह क्रियाशील हो गया है। केंद्र प्रशासन ने सभी पात्र लाभार्थियों और वीर नारियों से अपील की है कि वे अपनी सुविधाओं व पेंशन संबंधी कार्यों के निष्पादन हेतु आवश्यक दस्तावेजों के साथ केंद्र में उपस्थित हों।
साथ लाएं ये अनिवार्य दस्तावेज
नमन सेंटर में पूर्व सैनिकों और परिवार के सदस्यों के विवरण अपडेट करने, पेंशन शिकायतों, पीपीओ संशोधन और वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जैसे कार्यों को सुचारू रूप से करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं:
-
डिस्चार्ज बुक (Discharge Book)
-
बैंक पासबुक (Bank Passbook)
-
परिवार के सभी सदस्यों के पहचान पत्र (Aadhaar Card / PAN Card)
-
ईसीएचएस कार्ड (ECHS Card)
स्थान एवं संपर्क सूत्र
-
स्थान: नमन सेंटर, पैलेस कॉलोनी, जिला सैनिक कल्याण विभाग भवन, मंडी (हिमाचल प्रदेश)।
-
संपर्क विवरण: किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी या सहायता के लिए वीएलई (VLE) नायक अनिल कुमार (सेवानिवृत्त) से सीधे संपर्क किया जा सकता है।
विशेष नोट: नमन सेंटर का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को एक ही छत के नीचे बिना किसी शुल्क के त्वरित सहायता प्रदान करना है, ताकि उन्हें पेंशन व प्रशासनिक कार्यों के लिए भटकना न पड़े।



