लेटस्ट न्यूजहिमाचल न्यूज

बिलासपुर: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने श्री नैना देवी जी मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश और प्रदेश की समृद्धि के लिए मांगी मन्नतें

शक्तिपीठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; राज्यपाल ने कहा— "मां का आशीर्वाद देता है जनसेवा की आंतरिक शक्ति"

21/05/2026-VIDYA SAGAR

बिलासपुर / शिमला: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज बिलासपुर जिले में स्थित उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी मंदिर में शीश नवाया। मंदिर परिसर पहुंचने पर जिला प्रशासन और मंदिर न्यास द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल ने इस पावन अवसर पर मां नैना देवी के चरणों में विधिवत पूजा-अर्चना की और हवन-यज्ञ सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

विशेष पूजा के उपरांत राज्यपाल ने मां नैना देवी से समस्त हिमाचल प्रदेश और देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और अभूतपूर्व समृद्धि की कामना की।


“आस्था के साथ सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है यह धाम”

भक्तों को संबोधित करते हुए और मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने मंदिर के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा:-

“श्री नैना देवी जी मंदिर न केवल करोड़ो देशवासियों के लिए गहरी आस्था और असीम आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है, बल्कि यह देवभूमि हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का जीवंत प्रतीक भी है। मां के दरबार में आने से हर भक्त के भीतर सकारात्मकता का संचार होता है।”


राज्यपाल ने आगे कहा कि मां श्री नैना देवी जी की दिव्य कृपा ही हम सभी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से जनता व राष्ट्र की सेवा करने के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।


श्रद्धालुओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

राज्यपाल के इस दौरे के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में स्थानीय और बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालु मौजूद थे। मां के जयकारों के बीच भक्तों ने राज्यपाल का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुचारू दर्शन के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे आम जनता को भी दर्शन करने में कोई असुविधा न हो।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button