लेटस्ट न्यूजहिमाचल न्यूज

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने रथ मैदान में विधिवत रूप से कुल्लू की लोक परंपरा के अनुसार लालड़ी नृत्य का शुभारंभ किया और इसमें भाग भी लिया।

27 अक्तूबर, 2026

(Viren Thakur)

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर सांय लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या की बतौर मुख्यातिथि अध्यक्षता की और प्रदेशवासियों को उत्सव की शुभकामनाएं दीं।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने रथ मैदान में विधिवत रूप से कुल्लू की लोक परंपरा के अनुसार लालड़ी नृत्य का शुभारंभ किया और इसमें भाग भी लिया।

रथ मैदान में आयोजित लेज़र व ड्रोन शो तथा ग्लोबल डांस सभी के आकर्षण का केन्द्र रहे। ग्लोबल डांस में इंडोनेशिया, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, अमेरिका, थाईलैंड, मलेशिया, मिस्र, श्रीलंका और नेपाल के कलाकारों के साथ आईसीसीआर के विद्यार्थी दल ने प्रस्तुतियां दी। भारतीय सांस्कृतिक दलों में हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान, केरल की कथकली और मणिपुर के कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसके साथ सांस्कृतिक फ्यूजन पर आधारित कार्यक्रम ने भी लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

सांस्कृतिक संध्या के अंतिम दिन सूफी गायक डॉ. सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर एआईसीसी के सचिव विदित चौधरी, कुल्लू के विधायक एवं अंतरराष्ट्रीय दशहरा आयोजन समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक सुरेश कुमार, महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी, उपायुक्त डॉ. अमित शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक सेकर सहित गणमान्य उपस्थित थे।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button