लेटस्ट न्यूज

मुख्यमंत्री ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट सीमा कुमारी को बधाई दी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एशियाई खेल-2026 में महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ की प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट सीमा कुमारी को बधाई दी हैं।

Advertisement

25 सितम्बर, 2026

(Viren Thakur)

उन्होंने कहा कि सीमा कुमारी ने वैश्विक प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की एथलीट सीमा कुमारी ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियाई खेल में यह उपलब्धि हासिल की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा कुमारी की यह उल्लेखनीय उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने सीमा की लगन, दृढ़ता और संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता यह प्रदर्शित कर रही है कि हिमाचल प्रदेश में समृद्ध खेल प्रतिभाएं मौजूद हैं।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सीमा की उत्कृष्ट उपलब्धि प्रदेश के हजारों युवाओं को खेलों में अपना भविष्य उज्ज्वल करने के सपनों को आत्मविश्वास के साथ साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण के अवसर तथा अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निरन्तर प्रोत्साहन प्रदान करती रहेगी और उन्हें अपने सपनों को साकार करने में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button