लेटस्ट न्यूज

☀️ उत्तर भारत में सूर्य का ‘रौद्र रूप’: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में पारा 47°C पार, IMD का रेड अलर्ट जारी

भीषण गर्मी और हीटवेव का टॉर्चर: मैदानी इलाकों में घरों से निकलना हुआ दूभर, मौसम विभाग ने दी चेतावनी।

22/05/2026-VIDYA SAGAR

नई दिल्ली: उत्तर भारत के विशाल मैदानी इलाकों में इस समय आसमान से आग बरस रही है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में भीषण लू (Heatwave) ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह होते ही सूरज के तेवर तल्ख हो जाते हैं और दोपहर तक हालात कफ्र्यू जैसे नजर आने लगते हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है और लोगों को बिना वजह दोपहर में घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।


🌡️ 40°C से 47°C के बीच झुलस रहे हैं शहर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पाकिस्तान की तरफ से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं ने मैदानी इलाकों को तंदूर बना दिया है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45°C से 47°C के पार जाने की प्रबल संभावना बनी हुई है। वहीं, मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और अमूमन ठंडे रहने वाले उत्तराखंड के मैदानी इलाकों (जैसे हरिद्वार और उधम सिंह नगर) में भी पारा 40°C के आंकड़े को पार कर गया है। रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को चौबीसों घंटे गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।

🚨 मौसम विभाग (IMD) की गाइडलाइन और अलर्ट

IMD ने लू के इस खतरनाक थपेड़ों को देखते हुए ‘ऑरेंज’ और ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 3-4 दिनों तक इस जानलेवा गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। प्रशासन ने भी हीट स्ट्रोक (लू लगना) से बचने के लिए अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है।

IMD की मुख्य सलाह:

  • दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच सीधे धूप में निकलने से बचें।

  • प्यास न लगने पर भी लगातार पानी, ओआरएस (ORS), या नींबू-पानी पीते रहें।

  • सूती और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button