IGNOU Admission 2026: जुलाई 2026 सत्र में ODL और ऑनलाइन कोर्सों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है।
अगर आप IGNOU से पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं और अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।

IGNOU Admission Last Date Extended 2026: अगर आप भी इस बार IGNOU के किसी कोर्स में जुलाई सेशन में हिस्सा लेने चाहते थे और आखिरी समय में तारीख मिस हो गई है तो घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार सिर्फ एक तारीख छूट जाने की वजह से पूरे साल का इंतजार करना पड़ जाता है। लेकिन अगर आप IGNOU से पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं और अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र में नए दाखिलों की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। अब छात्र 16 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इस फैसले से उन हजारों छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत मिली है, जो किसी कारण समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे।
किन कार्यक्रमों में मिलेगा दाखिला?
बढ़ी हुई तारीख ओपेन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड के तहत चलाए जा रहे सभी अधिसूचित कार्यक्रमों पर लागू होगी। विश्वविद्यालय इस सत्र में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला दे रहा है। बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, एमए, एमबीए, एमसीए, एमकॉम समेत कई लोकप्रिय कोर्सों में छात्र आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, हर कोर्स की योग्यता अलग-अलग है, इसलिए आवेदन से पहले पात्रता जरूर जांच लें।
आवेदन से पहले यह तैयारी जरूर कर लें
फॉर्म भरने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। इनमें फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी कागजात शामिल हैं। साथ ही, जिस कोर्स में आवेदन करना चाहते हैं, उसकी पात्रता, फीस और एडमिशन से जुड़े नियमों को ध्यान से पढ़ लें। IGNOU ने छात्रों को सलाह दी है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें। समय रहते आवेदन पूरा कर लें, ताकि अंतिम समय में वेबसाइट पर तकनीकी परेशानी का सामना न करना पड़े।




