लेटस्ट न्यूजशिक्षाहिमाचल न्यूज

IIRF 2026 रैंकिंग में अभिलाषी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फिजियोथेरेपी का शानदार प्रदर्शन

मंडी, हिमाचल प्रदेश। अभिलाषी विश्वविद्यालय के लिए यह निश्चित रूप से गौरव एवं हर्ष का क्षण है कि विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फिजियोथेरेपी ने इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) 2026 की प्राइवेट फिजियोथेरेपी कॉलेजेज श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है।

Advertisement

मंडी, हिमाचल प्रदेश। अभिलाषी विश्वविद्यालय के लिए यह निश्चित रूप से गौरव एवं हर्ष का क्षण है कि विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फिजियोथेरेपी ने इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) 2026 की प्राइवेट फिजियोथेरेपी कॉलेजेज श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है।


IIRF 2026 रैंकिंग में स्कूल ऑफ फिजियोथेरेपी ने राष्ट्रीय स्तर पर 52वां स्थान प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7 स्थानों का उल्लेखनीय सुधार है। इसके साथ ही संस्थान ने जोन स्तर पर 17वां स्थान तथा हिमाचल प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।


यह उपलब्धि विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट अकादमिक वातावरण, व्यावहारिक प्रशिक्षण, विद्यार्थियों के समग्र विकास तथा निरंतर गुणवत्ता सुधार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह सफलता केवल एक रैंकिंग नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों, समर्पण और उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का प्रमाण है।

 

https://www.abhilashiuniversity.ac.in/

इस अवसर पर माननीय कुलाधिपति डॉ. आर. के. अभिलाषी,https://www.abhilashiuniversity.ac.in/ माननीय उप-कुलाधिपति डॉ. एल. के. अभिलाषी, माननीय कुलपति प्रो. एच. के. चौधरी, कुलसचिव डॉ. कपिल कपूर, GES की चेयरपर्सन डॉ. नर्वदा अभिलाषी, AES की वाइस-चेयरपर्सन डॉ. प्रोमिला अभिलाषी, सचिव श्री नरेंद्र कुमार, डीन, स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज, डॉ. डी. के. मिश्रा ने स्कूल ऑफ फिजियोथेरेपी के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।


विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने कहा कि अभिलाषी विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट अनुसंधान, व्यावहारिक एवं कौशल-आधारित शिक्षण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। IIRF रैंकिंग में मिली यह सफलता विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर अनुसंधान और कौशल-आधारित शिक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करेगी।


https://www.abhilashiuniversity.ac.in/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button