लेटस्ट न्यूजहिमाचल न्यूज

मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये का अंशदान

हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया एक करोड़ रुपये का चेक

26 अगस्त 2026

(विरेन ठाकुर)

हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये का अंशदान किया है। निगम के उपाध्यक्ष विशाल चम्बयाल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को निगम की ओर से एक करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।

आपदा एवं संकट के समय जरूरतमंदों के लिए महत्वपूर्ण सहयोग

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस पुनीत कार्य के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सहयोग आपदा एवं संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी मुख्यमंत्री राहत कोष में उदारतापूर्वक अंशदान करने का आह्वान किया, ताकि कठिन परिस्थितियों में प्रभावित और जरूरतमंद लोगों तक समय पर आवश्यक सहायता पहुंचाई जा सके।

वरिष्ठ अधिकारी भी रहे उपस्थित

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य सचिव के.के. पंत, सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले प्रियंका बसु इंगटी, प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम राजेश्वर गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए यह योगदान समाज के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और जरूरतमंदों की सहायता के संकल्प को और मजबूत करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button