लेटस्ट न्यूज

युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के लिए नए अवसर किए जा रहे सृजितः राजेश धर्माणी

राज्य सरकार प्रदेश में युवाओं के कौशल विकास और तकनीकी क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिए एक मजबूत व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को कुशल मानव संसाधन का केन्द्र बनाने और राज्य के युवाओं को बाजार की मांग के अनुरूप दक्ष बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं और सरकार के इन प्रयासों के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

03 अक्टूबर 2026

(Viren Thakur)

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मांणी की उपस्थिति में उम्बर मात्रा इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड और प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय के मध्य एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। प्रदेश सरकार की ओर से निदेशक तकनीकी शिक्षा रोहित राठौर और उम्बर मात्रा की ओर से नीतू विज ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का उद्देश्य नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं की रोजगार के बेहतर अवसरों तक पहुंच सुनिश्चित करना और शिक्षा एवं रोजगार के बीच की दूरी को कम करना है।

इससे उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सहयोग को मजबूती मिलेगी। इसके तहत विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप के अवसर, प्रौद्योगिकी के माध्यम से प्रशिक्षुओं तक सेवाओं और रोजगार के अवसरों तक पहुंच, कौशल विकास कार्यशालाएं और विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त उद्योग जगत की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करके पाठ्यक्रमों को अधिक उपयोगी बनाने और युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया जाएगा।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को उद्योगों से जोड़ने के उद्देश्य से रवपद उममस ऐप का शुभारम्भ भी किया। इस ऐप पर विद्यार्थी निःशुल्क पंजीकरण कर अपनी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी एवं अन्य कौशल और करियर संबंधी प्राथमिकताओं की जानकारी उपलब्ध करवा सकेंगे। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों और उद्योगों के बीच एक प्रभावी सेतु का कार्य करेगा। इससे विद्यार्थियों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस सहयोग से उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। इसके अतिरिक्त, कुशल कार्यबल को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। इसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश के युवाओं को कुशल बनाया जाएगा ताकि हिमाचल के युवा भविष्य के लिए एक कुशल एवं सक्षम कार्यबल के रूप में तैयार हों।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए सार्थक रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल शुरू किया है। यह पोर्टल एक व्यापक डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें विद्यार्थी अपनी प्रोफाइल और प्रमाण-पत्रों का विवरण अपलोड करते हैं। सरकार के इस कदम से छात्रों को रोजगार के अवसरों और उद्योगों की आवश्यकताओं तक सीधी पहुंच सुनिश्चित हो रही है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button