लेटस्ट न्यूजहिमाचल न्यूज

नरेश चौहान ने राज्य स्तरीय कैडेट एवं जूनियर जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

11 जिलों से विभिन्न आयु वर्ग के 250 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग

3 अक्तूबर, 2026

(Viren Thakur)

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने आज इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर, शिमला में 38वीं राज्य स्तरीय कैडेट एवं जूनियर जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में 11 जिलों से लगभग 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर नरेश चौहान ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरी मेहनत, लगन और खेल भावना के साथ भाग लेने और जीत-हार से ऊपर उठ कर अपने प्रदर्शन में निरंतर सुधार लाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक युवा खेलों से जुडे़ं।

इससे पूर्व, हिमाचल प्रदेश जूडो एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष रमेश चौहान ने नरेश चौहान का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किया जाएगा।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश जूडो एसोसिएशन के महासचिव सुरेन्द्र सिंह ठाकुर व उप-निदेशक खेल अनुराग वर्मा एवं विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button