लेटस्ट न्यूजहिमाचल न्यूज

सिविल सेवा पुरस्कार, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार-2027 के लिए आवेदन आमंत्रित

हर वर्ष 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के अवसर पर यह पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

22 अक्तूबर, 2026

(Viren Thakur)

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने सिविल सेवा अवार्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन प्रक्रिया आरम्भ कर दी है। उन्होंने बताया कि आवेदक 31 दिसम्बर, 2026 तक अपने नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के लिए निर्धारित प्रपत्र ीपउंबींसण्दपबण्पदध्हंक पर उपलब्ध है।

हर वर्ष 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के अवसर पर यह पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और सभी उपायुक्तों को पत्र लिखकर ऐसे पात्र लोगों की अनुशंसा करने के लिए कहा गया है ताकि राज्य स्तरीय समिति द्वारा आवेदनों की छंटनी की जा सके। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के तहत आवेदकों को दो पृष्ठों का संक्षिप्त विवरण हिन्दी भाषा में प्रस्तुत करना होगा, जिसमें उनकी विशेष उपलब्धियों और सेवाओं का उल्लेख हो।

प्रवक्ता ने कहा कि आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर सामान्य प्रशासन विभाग के कार्यालय में 31 दिसम्बर, 2026 तक भेजना सुनिश्चित करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button