राज्यपाल ने करवा चौथ पर शुभकामनाएं दी
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने करवा चौथ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

28 अक्तूबर, 2026
(Viren Thakur)
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने करवा चौथ पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
त्योहार परिवारों में सुख, शांति और समृद्धि लाएं, समृद्ध परंपराओं व सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने का दिया संदेश
राज्यपाल ने करवा चौथ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पर्व के अवसर पर सभी के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की।
राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि करवा चौथ का यह पावन त्योहार सभी परिवारों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि भारत के त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के प्रतीक हैं, जो समाज में आपसी सद्भाव और पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने प्रदेशवासियों से देश की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखने तथा उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित होने का आह्वान किया।
राज्यपाल ने कामना की कि करवा चौथ का यह पावन अवसर सभी के जीवन में खुशियां और सकारात्मकता लेकर आए तथा प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण बना रहे।

