लेटस्ट न्यूजहिमाचल न्यूज

चंबा में बड़ा सड़क हादसा: साच पास के पास कार खाई में गिरी, 8 लोगों की दर्दनाक मौत; सीएम सुक्खू ने जताया गहरा शोक

कालाबन-सतरुंडी मार्ग पर हुआ हादसा, मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदनाएं

31/05/2026-VIDYA SAGAR

शिमला/चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद दुखद और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। चंबा के दुर्गम क्षेत्र साच पास (Sach Pass) में कालाबन-सतरुंडी मार्ग पर एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे प्रदेश और विशेषकर चंबा जिला में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जताया दुख

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा:-

“चंबा के साच पास क्षेत्र में हुई यह सड़क दुर्घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और हृदयविदारक है। हादसे में आठ अनमोल जिंदगियों का असमय चले जाना बेहद पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”


प्रशासन को त्वरित राहत के निर्देश

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तत्काल हर संभव सहायता प्रदान करने और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए हैं। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण बचाव कार्य में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन स्थानीय लोगों और प्रशासन के सहयोग से शवों को खाई से बाहर निकाला गया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button