लेटस्ट न्यूज

बीआरओ के महानिदेशक ने राज्यपाल से की भेंट

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने आज लोक भवन, शिमला में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से भेंट की।

9 अक्तूबर, 2026

(Viren Thakur)

इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश में बीआरओ द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं पहलों की जानकारी दी। उन्होंने चुनौतीपूर्ण भौगोलिक और प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों के बावजूद सड़क संपर्क बनाए रखने के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत करवाया।

राज्यपाल ने प्रदेश के दूरदराज और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को सुदृढ़ बनाने में बीआरओ की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से हिमालयी क्षेत्रों में सीमावर्ती और दुर्गम इलाकों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए मजबूत, टिकाऊ और लचीली बुनियादी अधोसंरचना के महत्व पर बल दिया।

राज्यपाल ने प्रदेश में सड़क संपर्क को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि बुनियादी अधोसंरचना के विकास के साथ-साथ सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और आपदाओं से निपटने की तैयारियों को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button