लेटस्ट न्यूजहिमाचल न्यूज

सूचना का अधिकार अधिनियम पर वन विभाग मुख्यालय में कार्यशाला आयोजित

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश वन विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों, लोक सूचना अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भाग लिया।

24 अक्टूबर, 2026

(Viren Thakur)

हिमाचल प्रदेश वन विभाग के मुख्यालय में आज सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 ( आर टी आई) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकारियों तथा कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य अरण्यपाल (प्रशासन) ने की।

कार्यशाला में सूचना का अधिकार अधिनियम के विशेषज्ञ प्रो. राजेंद्र कपूर ने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, लोक सूचना अधिकारियों के दायित्वों, सूचना उपलब्ध करवाने की निर्धारित समय-सीमा, अपील प्रक्रिया तथा सूचना के प्रकटीकरण एवं अपवादों से संबंधित कानूनी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रो. कपूर ने सूचना का अधिकार अधिनियम के व्यावहारिक क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों तथा आरटीआई आवेदनों के विधिसम्मत एवं समयबद्ध निस्तारण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

कार्यशाला का उद्देश्य विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा सुशासन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ लोक सूचना अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विधिक एवं प्रशासनिक समझ को सुदृढ़ करना था।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश वन विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों, लोक सूचना अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को ज्ञानवर्धक एवं विभागीय कार्यों के प्रभावी निष्पादन की दृष्टि से उपयोगी पाया।

Advertisement

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button