लेटस्ट न्यूजहिमाचल न्यूज

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

आर्मी ट्रेनिंग कमांड लेफ्टिनेंट जनरल श्री जय प्रताप सिंह ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से भेंट की।

14 अक्तूबर, 2026

(Viren Thakur)

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, आर्मी ट्रेनिंग कमांड लेफ्टिनेंट जनरल श्री जय प्रताप सिंह ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

इस दौरान राज्यपाल ने देश की सीमाओं की सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने तथा राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा में भारतीय सेना की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्र की सेवा के प्रति सेना के जवानों के समर्पण, अनुशासन और प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की।

राज्यपाल ने इस अवसर पर सशस्त्र बल और प्रदेश की जनता के बीच मजबूत संबंधों पर चर्चा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश सैन्य सेवा और बलिदान की गौरवशाली परंपरा वाला राज्य है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button