लेटस्ट न्यूजहिमाचल न्यूज

करूणामूलक नीति के तहत नियुक्त JOA (IT) प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से की भेंट

निदेशालय भर्ती के नव-नियुक्त अभ्यर्थियों ने जताया आभार, मुख्यमंत्री ने जल्द तैनाती देने का दिया आश्वासन

Advertisement

VIDYA SAGAR-29/07/2026

शिमला — हिमाचल प्रदेश में करूणामूलक रोजगार नीति के तहत निदेशालय स्तर पर नियुक्त जूनियर ऑफिस असिस्टेंट – आईटी (JOA IT) के प्रतिनिधिमंडल ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से औपचारिक भेंट की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने लंबे समय से लंबित पड़ी नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करने और उन्हें रोजगार प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का सहृदय आभार व्यक्त किया।



मुलाकात के दौरान नव-नियुक्त अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखते हुए आग्रह किया कि उन्हें संबंधित कार्यालयों व विभागों में जल्द से जल्द पदस्थापित (Post) किया जाए, ताकि वे अपनी सेवाएं देना शुरू कर सकें।

Advertisement

अधिकारियों को दिए जा चुके हैं निर्देश: मुख्यमंत्री

अभ्यर्थियों की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं और जल्द ही उनकी तैनाती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button