लेटस्ट न्यूजहिमाचल न्यूज

धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर को होगा ई-गवर्नेंस सुधार पर राष्ट्रीय सम्मेलन, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा की

देशभर के नीति निर्माता और विशेषज्ञ डिजिटल शासन के भविष्य पर करेंगे मंथन

12 अक्तूबर, 2026

(Viren Thakur)

मुख्य सचिव के.के. पंत ने आज यहां ई-गवर्नेंस सुधार विषय पर 16-17 अक्तूबर, 2026 को जिला कांगड़ा के धर्मशाला में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय सम्मेलन के तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन देशभर के नीति निर्माताओं और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को डिजिटल शासन के भविष्य पर विचार-विमर्श करने का एक मंच प्रदान करेगा। इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि ई-गवर्नेंस सुधारों की नवोन्मेषी पहलों को प्रदर्शित करेंगे।

उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी आधारित सुधारों और पहलों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए हिमाचल डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है। नई डिजिटल व्यवस्थाओं और प्रशासन के क्षेत्र में मौजूदा प्रणालियों में किए गए सुधारों की कई पहलों को राष्ट्रीय मंच पर सराहा गया है। उन्होंने अधिकारियों को इस सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त कांगड़ा के साथ समन्वय से तैयारियों के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय इस राष्ट्रीय सम्मेलन में नवोन्मेषी शासन पहलों और नागरिक केन्द्रित सुधारों पर व्यापक स्तर पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में सचिव प्रशासनिक सुधार ए. शाइनामोल, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, प्रशासनिक सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button